पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों को दी नैतिकता एवं मातृभूमि प्रेम की सीख

छात्रों को दी नैतिकता एवं मातृभूमि प्रेम की सीख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा

बाबाभगवानदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चिमनपुरा में गुरुवार को वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह विराटनगर विधायक डॉ. फूलचंद भिंडा के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य प्रो. ओपी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

विधायक भिंडा ने कहा कि छात्रों को स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र की याद दिलाते हुए नैतिकता पालन एवं मातृभूमि प्रेम की सीख दी। प्राचार्य अग्रवाल ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। नगरपालिका पार्षद रामावतार गुर्जर एवं भाजपा उपाध्यक्ष प्रहलाद यादव विशिष्ट अतिथि थे। छात्रसंघ अध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की समस्याओं पेयजल टंकी, महाविद्यालय के चारों तरफ तारबंदी करवाने, सड़क का डामरीकरण कराने, एटीएम खुलवाने एवं छात्रावास सुविधा प्रारंभ करवाने की मांग रखी। समारोह में महाविद्यालय विकास में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. बीएल जाट, एनएसएस में विशिष्ट कार्य करने के लिए डॉ. सीताराम चौधरी सहित सहायक कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा शैक्षणिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, महिला प्रकोष्ठ, एनएसएस इत्यादि में अव्वल रहने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में शाहपुरा महिला कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष शिवानी कुमावत सहित कई लोग मौजूद थे।

शाहपुरा. कालेजमें वार्षिकोत्सव में िवजेताओं का सम्मान करते अितथि।