पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरों की सेवा से ही मानव का कल्याण संभव

दूसरों की सेवा से ही मानव का कल्याण संभव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनके स्वभाव का जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है, मनुष्य को शांत स्वभाव में रहकर ही जीवन जीना चाहिए। यह बात गुरूवार को ग्राम नारेहड़ा के राजयोग साधना केन्द्र पर चल रहे योग शिविर में जयपुर जोन की प्रभारी ब्रह्मकुमारी राज योगिनी बहन सुषमा ने कही। उन्होंने कहा कि मानव कल्याण तभी सुरक्षित है जब व्यक्ति दूसरों के दुख को अपना दुख समझे। समापन पर प्रसादी वितरित की गई। बहन सुषमा ने झंडा रोहण करके योग योग शिविर का शुभारंभ किया

प्रबोधकोंके 4575 पद रिक्त

शाहपुरा| प्रदेशकी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के पद बडी संख्या में खाली पड़े होने के कारण स्कूलों का स्तर लगातार बिगड़ रहा है तथा अध्यापन कार्य बाधित हो रहा है। यही हाल प्रदेश में प्रबोधक भर्ती का है। प्रदेश की प्राथमिक स्कूलों में प्रबोधकों के 4575 पद खाली पड़े है। सूचना के अधिकार के तहत एडवोकेट संदीप कलवानिया ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग से मांगी जानकारी के जवाब यह खुलासा हुआ है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक ने भेजी जानकारी के अनुसार प्रदेश में प्रबोधकों के 29398 पद स्वीकृत है, इनमें से 24823 पदों पर नियुक्ति दे रखी है तथा 4575 पद खाली है। जयपुर जिले में प्रबोधकों के 1488 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी, जिनमें से 289 पदों पर अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई है।

नारेहड़ा. योगशिविर में प्रवचन देती बहन सुषमा।