पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के होंगे प्रयास : प्रधान

क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के होंगे प्रयास : प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता |शाहपुरा

पंचायतसमिति परिसर में गुरुवार को पीसीसी सदस्य आलोक बेनीवाल के मुख्य आतिथ्य में नवनिर्वाचित प्रधान नंदलाल गोठवाल का पदभार ग्रहण समारोह हुआ।

पूर्व प्रधान उर्मिला शर्मा विकास अधिकारी रेखारानी व्यास ने नवनिर्वाचित प्रधान गोठवाल को चार्ज दिया। बेनीवाल ने कहा कि विकास कार्य करना ही जनप्रतिनिधि का धर्म है। प्रधान गोठवाल ने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

पूर्व प्रधान उर्मिला शर्मा ने कहा कि हमारे कार्यकाल में छोड़े कार्यों को पूरा करने का आह्वान किया। पंसस मनीष कुमावत, रामकुंवर कटारिया, परसराम जाट, अशोक कलवानिया, लोकेश मीणा, रामदेव बुनकर, रामकिशोर, रामसिंह सेपट, सुगनचंद बड़बड़वाल, ब्लाक अध्यक्ष मुरलीधर पलसानिया, शिंभु लांबा, उपेंद्र व्यास, मनोहरपुर सरपंच शाहिद खां,शंकर यादव, सीताराम यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस टिकट पर तीन महिला उम्मीदवारों ने चुनाव जीता था। लेकिन पद भारग्रहण समारोह में प्रधान के अलावा 8 पंचायत समिति सदस्य तो उपस्थित हो गए मगर महिला पंसस कविता सैणा, सुमन देवी, मुन्नीदेवी समारोह में नहीं पहुंची। इस दौरान बाबा गंगादास महिला कॉलेज की अध्यक्षा शिवानी कुमावत के नेतृत्व में छात्राओं ने प्रधान से मिलकर बधाई दी एवं क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग मांगा।