पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेड़ा गांव में 6 दिन से अंधेरा, लोग परेशान

खेड़ा गांव में 6 दिन से अंधेरा, लोग परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांगरिया. ट्रांसफार्मरचोरी हो जाने के कारण ईटडिया पंचायत के खेड़ा के लोग पिछले छह दिन से अंधेरे में जीवन-यापन करने को मजबूर हैं। इसके बावजूद बिजली निगम के अधिकारी टालमटोल का रवैया अपना रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी होने के कारण खेड़ा में पिछले छह दिनों से बिजली बंद हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर चोरी हाेने की सूचना देने के बावजूद भी विभागीय अधिकारी टालमटोल कर रहे हैंं। इसके चलते ग्रामीणों को चिमनी के सहारे या अंधेरे में गुजारा कर रहे हैं।

बच्चोंकी पढ़ाई चौपट

ग्रामीणोंने बताया कि छह दिनों से बिजली गुल होने एवं बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई चौपट हो गई है। वहीं दैनिक कार्यों में भी ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी यह भी नहीं बता पा रहे कि ग्रामीणों को अब कितने दिन ओर अंधेरे में गुजारने होंगे।

^चोरी की एफआईआर फूलिया कलां थाने में करवाकर इसकी सूचना अजमेर कार्यालय को भिजवाई दी है। अजमेर विद्युत वितरण कार्यालय इस मामले की जांच करेगा। इसके बाद ट्रांसफार्मर आने पर ही समस्या का समाधान किया जा सकेगा। बी.आर.मालव, सहायक अभियंता, अजमेर विद्युत वितरण निगम, शाहपुरा

^मामलेकी जांच होने एवं अजमेर से ट्रांसफार्मर आने तक ग्रामीणों को अंधेरे में रखना उचित नही हैं। मैं इस मामले में विभाग के उच्चाधिकारियों से बात करके गांव में बिजली की व्यवस्था करूंगा। गोपालगुर्जर, प्रधान, शाहपुरा