शाहपुरा| रहड़ग्राम पंचायत में शुक्रवार से भामाशाह नामांकन शिविर लगाया जाएगा। पंचायत समिति के विकास अधिकारी सीआर कंजानी ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर 13 से 15 फरवरी तक सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेगर बस्ती रहड़ में लगाया जाएगा।