पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौमू खेजरोली मार्ग पर 30 फुट तक दुकानदारों का कब्जा

चौमू-खेजरोली मार्ग पर 30 फुट तक दुकानदारों का कब्जा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर-बीकानेरराष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर चौमू से करीब 5 किलोमीटर दूर उदयपुरिया मोड़ से खेजरोली-तिगरिया, धानोता मार्ग क्षेत्र की सबसे बड़ी सड़क है। यह मार्ग करीब सैकड़ों गांव ढाणियों को जोड़ता है। मार्ग पर इटावा भोपजी, उदयपुरिया उदयपुरिया मोड़, निवाणा, खेजरोली तिगरिया के सैकड़ों स्थानीय दुकानदारों के सड़क पर सजावट की आड़ में लगातार अतिक्रमण करने से इस मार्ग की दुर्घटना मार्ग के नाम से पहचान बनती जा रही है।

करीब 80-100 फुट चौड़ी सड़क सिकुड़ कर महज 25-30 फुट में सिमट गई है। उदयपुरिया मोड़ से खेजरोली 15 किमी, धानोता 16 किमी मार्ग में प्रत्येक महीने में करीब दो दर्जन से अधिक सड़क हादसों को बढ़ावा मिल रहा है। उदयपुरिया मोड़ इटावा भोपजी बस स्टैंड हादसों के नाम से लगभग पहचान बन चुकी है। इस दोनों स्टैंडों को बस किलर पॉइंटों के नाम से जाना जाता है। दुकानदारों के अतिक्रमण ने तो सड़क की सूरत ही बदल दी है। अतिक्रमण से दूरदराज से आने वाले अनजान राहगीरों, वाहन चालकों लिए गले की फांस बन रहा है। उदयपुरिया मोड़, निवाणा इटावा भोपजी बस स्टैंड अतिक्रमण हो रहा हो रहा है।

कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर दुकानदारों ने सानिवि की करीब 80-100 फुट चौड़ी सड़क को 25-30 फुट पर पूरी तरह से अतिक्रमण कर लिया। स्थिति यह है कि सुबह या शाम को उदयपुरिया मोड़, इटावा भोपजी में करीब आधा किमी की रोड को पार करने में काफी समय लग जाता है। बस स्टैंड के आसपास के दुकानदार सड़क के ऊपर अपनी दुकानों के सामान को दिखावटी तौर पर सड़क की पगडंडी के ऊपर रखकर उनको बेच रहे हैं। ऐसे में सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण होने से आवाजाही प्रभावित हो रही है।

उदयपुरिया, इटावा भोपजी, निवाणा, तिगरिया में दुकानदारों ने सामान की सजावट की आड़ लेकर रोड सीमा पर ही टीनशेड लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। इससे करीब 80-100 फुट चौड़ा चौमू-खेजरोली मार्ग अब सिकुड़कर महज 25-30 फुट के आसपास ही रह गया है।

एनएच52 से जुड़े मुख्य गांव : उदयपुरियामोड़, खेजरोली, मुंडरू, अजीतगढ़, शाहपुरा, चिमनपुरा-अणतपुरा, गोविन्दगढ, भोपावास, धोबलाई, इटावा भोपजी कस्बे से गोविंदगढ़, तिगरिया, धानोता, कुंभपुरिया, निवाणा, नांगल कोजू, विशनपुरा चारणवास, अमरपुरा, नांगल भरड़ा, दिवराला, नायन, अमरसर, जगतपुरा, रावपुरा, सेवा की ढाणी, बावड़ी, बरवाड़ा, निंदौला, सिंगोद, सामोद, म्हांर कलां, बंदोल, चौमू सहित दर्जनों गांव ढाणियों को एनएच 52 से जोड़ने वाला मार्ग है

ग्रामीणों ने सामोद थानाधिकारी विक्रमसिंह राठौड़ ग्राम पंचायत उदयपुरिया, इटावा भोपजी, खेजरोली तिगरिया से मांग की कि शीघ्र सड़क सीमा में हो रहे अतिक्रमणों को हटाकर समस्या का समाधान करवाएं।

उदयपुरिया सरपंच गीता देवी यादव ने बताया कि मोड़ के अतिक्रमण के लिए सानिवि को लिखित में सूचना दी है। नोटिस देकर सानिवि को अतिक्रमण हटवाने में ग्राम पंचायत का सहयोग करना चािहए। सरपंच इटावा भोपजी ममता बराला ने बताया कि दुकानदारों ने सजावटी सामान की आड़ में सड़क पर अतिक्रमण कर रखे हैं। दुकानदारों से कई बार समझाइश कर ली गई, मगर वे वापस अतिक्रमण कर लेते हैं। फिर से समझाइश कर सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।

इटावा भोपजी. अतिक्रमणकी भंटे चढ़ा खेजरोली-तिगरिया-धानोता मार्ग।

खबरें और भी हैं...