पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्डों की होली, वैलेन्टाइन डे का विरोध

कार्डों की होली, वैलेन्टाइन डे का विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| शाहपुरा

शहरके पीपली तिराहे पर रविवार शाम को रणवीर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विजय चौहान के नेतृत्व में कार्डों की होली जलाकर वैलेन्टाइन डे का विरोध जताया। जिलाध्यक्ष चौहान, नगर अध्यक्ष विक्रम कसाणा ने कहा कि हमारे देश के युवाओं पर पाश्चात्य संस्कृति का धीरे-धीरे गहरा प्रभाव पड़ता जा रहा है। युवा वर्ग अपने देश की संस्कृति को भूलकर अन्य देशों की संस्कृति को अपना रहा है, जो गलत है। इस मौके पर महासचिव लोकेश खांडल, बंटी हलसर, राजू कसाणा, विहिप के प्रकाश, अक्षय शर्मा, अमरसिंह चावला, रवि गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कहींविरोध, कहीं स्वागत

बस्सी| वैलेन्टाइनडे पर विरोध और स्वागत के बीच मनाया गया। प्रेमी जोड़ों ने एउपहार देकर अपने प्रेम का प्रदर्शन किया। वहीं बजरंग दज एवं विहिप के कार्यकर्ताओं ने कार्ड जलाकर वैलेन्टाइन डे का विरोध दर्ज कराया।

इन कार्यकर्ताओं ने कस्बे के बीदाजी चौक में कार्डों की होली जलाई। वहीं वैलेन्टाइन डे के विरोध में दिनभर व्हाटस एप पर इस दिन को लेकर झूठी जानकारियां भी प्रचारित होती रही।

बस्सी. कार्डजलाकर विरोध जताते युवक।

शाहपुरा. कस्बेके पीपली तिराहे पर वेलेन्टाइन डे पर कार्डों की होली जलाते रणवीर सेवा के कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...