विवाह सम्मेलन सम्पन्न, बांटी गणेश प्रसादी
शाहपुरा। त्रिवेणीधाममें रविवार को गत 22 नवंबर को हुए जांगिड़ ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के सफल होने पर गणेश प्रसादी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भामाशाह दीपचंद, विमला देवी थे। अध्यक्षता विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष बाबूलाल ने की। विशिष्ट अतिथि महादेव प्रसाद मदनलाल पंवार थे। महामंत्री कैलाशचंद ने बताया कि गणेश प्रसादी के बाद समाजबंधुओं के समक्ष आय व्यय का विवरण रखा गया।