देवनारायण जयंती पर शहर में आज निकालेंगे वाहन रैली
भीलवाड़ा|भगवान देवनारायणजयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को शहर में वाहन रैली निकाली जाएगी। सुबह 11:15 बजे राजीव गांधी पार्क के सामने स्थित गुर्जर समाज के छात्रावास से प्रारंभ रैली में सवाईभोज महंत भूदेवदास, मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीरसिंह जौनपुरिया, आसींद विधायक रामलाल गुर्जर, जहाजपुर विधायक धीरज गुर्जर, महासभा जिलाध्यक्ष उदयलाल भडाणा, सुवाणा प्रधान सरोज गुर्जर, शाहपुरा प्रधान गोपाल गुर्जर, कोटड़ी प्रधान सुमन गुर्जर, गाडरी समाज जिलाध्यक्ष छोटू लाल पूर्बिया आदि भाग लेंगे। शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई रैली अपराह्न 3 बजे वापस छात्रावास पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हो जाएगी। जिसे समाज के जनप्रतिनिधि धर्मगुरू संबोधित करेंगे। राजस्थान गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष उदय लाल भडाणा ने बताया कि इस अवसर पर जिले भर से 101 गांवों से गुर्जर समाज के सदस्य भाग लेंगे। विभिन्न सामजिक संगठनों की ओर से वाहन रैली का पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा।