पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म की रक्षा में आगे आएं युवा : धाकड़

धर्म की रक्षा में आगे आएं युवा : धाकड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विहिपके जिला मंत्री रामेश्वरलाल धाकड़ की मौजूदगी में रविवार को बिलिया में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

बैठक में धाकड़ ने कहा कि अब समय गया है कि युवा धर्म सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आएं। विहिप बजरंग दल के माध्यम से युवा अपनी सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रनिर्माण के लिए करें। सर्वसम्मति से बनाई कार्यकारिणी में शिवराज सेन अध्यक्ष, भगवतसिंह उपाध्यक्ष, मुकेश प्रजापत मंत्री तथा बजरंगदल कार्यकारिणी में सत्यनारायण वैष्णव संयोजक, विजयशंकर गुर्जर सह संयोजक मगनाराम गुर्जर, गौरक्षा प्रमुख हेमराज गुर्जर, बाबूलाल राव व्यायामशाला प्रमुख बनाया गया है। बैठक को विहिप के प्रखंड मंत्री धनराज वैष्णव, बजरंगदल के जिला संयोजक मुकेश प्रजापत, जिला सह संयोजक ललित गुर्जर, प्रतीक गुर्जर ने भी संबोधित किया।

शाहपुरा. बिलियामें रविवार को हुई विहिप की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...