पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माता के दरबार में श्रद्धालुओं का रेला

माता के दरबार में श्रद्धालुओं का रेला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा

माताके दर्शनों के लिए रविवार को अमरसर गांव की पहाडि़यों की गुफा में महाकाली मां, त्रिवेणीधाम पहाड़ी पर ब्रह्माणी माता एवं बिदारा गांव की पहाड़ी पर वैष्णो माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। अमरसर महाकाली माता के दरबार में श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ा। बिदारा गांव की पहाड़ी पर विराजमान वैष्णो माता के दरबार में 11 पंडितों द्वारा माता के पाठ किए जा रहे है।

पहाड़ी पर मंदिर तक की गई सजावट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 से गुजरने वाले लोगों का बरबस ही ध्यान खींच लेती है। प्रकटेश्वरी माता के दरबार में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। यहां पर भी मंदिर की भव्य सजावट की गई है। नवरात्र में मंदिरों में अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

सुंदरकांडके पाठ

शाहपुरा| नीमकाथानारोड बगीची में शनिवार रात को सुंदरकांड के पाठों का आयोजन किया गया हनुमानजी की झांकी सजाई गई।

श्रीरामनामसंकीर्तन

शाहपुरा| त्रिवेणीधामसत्संग मंडल के तत्वावधान में श्याम बाबा के मंदिर में रविवार को रामनाम संकीर्तन हुआ। सीतारामजी महाराज एवं ठाकुरजी की झांकी सजाई गई भजन गायक लल्लूराम अग्रवाल, संतोष जांगिड़, आनंद जांगिड़, ललिता दीवान,प्रकाश जांगिड़ , मंजू शर्मा,रिंकू जोशी, विद्या शर्मा आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी आरती के बाद प्रसादी वितरित की गई

मनोहरपुर|रामद्वारामंदिर में रविवार को त्रिवेणी रामनाम संकीर्तन में श्रीराम दरबार की झांकी सजाई गई। इसी क्रम में दूसरी ओर घासीपुरा गांव के केरली धाम पर बाबा नारायणदास महाराज की तपोस्थली पर भंडारा हुआ। सुबह भजन संध्या दोपहर में बाबा का भंडारा हुआ।

शाहपुरा. बिदारापहाड़ी पर वैष्णो माता मंदिर में दर्शनों के लिए लगी भीड़।