होंडा के उड़ान महोत्सव का आगाज
शाहपुरा| कस्बेके हाइवे पर बजाज धर्म कांटे के पास रिद्धि सिद्धि होण्डा शोरूम की ओर से कस्बे के शाही बाग पैलेस में शनिवार दो दिवसीय उडान महोत्सव मेले का शुभारंभ हुआ। मेले का शुभारंभ जापान से आए नोर्थ इंडिया के एडवाइजर ताकासी वाताराय, राजस्थान जोनल हेड विक्रम सिंह रिद्धि सिद्धि होण्डा शोरूम के मैनेजर राहुल बजाज ने फीता काटकर किया। उडान मेले का मुख्य आकर्षक होण्डा की नई लॉच की गई बाइक ड्रीम 110 सीसी रही। मेले में महिलाओं के लिए होण्डा एक्टिवा की प्रदर्शनी मेहंदी प्रतियोगिता रोचक रही। वहीं 50 सीसी बाइक का बच्चों ने ट्रायल लेकर बड़ा आनंद लिया। मेले में बच्चों के लिए मिक्की माऊस, बाइक नाव के झूले लगाए गए। मैनेजर राहुल बजाज ने बताया कि मेले के दौरान दो दिन तक मात्र 100 रुपए में रिद्धि सिद्धि होण्डा शॉरूम में बाइक बुक करने की ग्राहकों के लिए सुविधा हैं। उन्होने कहा कि होण्डा की अत्याधुनिक बाईकों ने हीरों को पीछे छोड़कर नया मुकाम हांसिल किया हैं।
आजहोगा समापन
मेलेका रविवार रात्रि 9 बजे समापन होगा समापन पर इस मौके पर कई लक्की ड्रा खोले जाएंगे।
शाहपुरा. होंडाके उड़ान महोत्सव का शुभारंभ करते अतिथि।