- Hindi News
- कबड्डी में मैड़ खो खो में पावटा बना विजेता
कबड्डी में मैड़ खो-खो में पावटा बना विजेता
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा/विराटनगर
राजकीयप्राथमिक विद्यालय खारवाल मीणों की ढाणी में चल रही 59वीं विराटनगर पंचायत समिति स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को पंचायत समिति सदस्य चंद्रलाल ठेकेदार के मुख्य आतिथ्य एवं बीईईओ हनुमान सहाय गुर्जर की अध्यक्षता में समापन हो गया।
प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में दी सेंट एकेडमी स्कूल मैड खो-खो में आरएन पब्लिक स्कूल पावट विजेता रही। समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि मैड़ ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष श्रवणलाल गुर्जर, एबीईईओ मदनलाल बुनकर, रामकुमार यादव, एयू फाईनेंस ब्रांच मैनेजर सरदार सिंह पलसानिया भामाशाह फूलचंद चौधरी थे।
प्रतियोगिता संयोजक दुर्गादत्त नागर सह संयोजक सुलतान जाट ने बताया कि कबड्डी में राप्रावि बागडी वाली खो-खो में श्री शंकर विद्या मंदिर कल्याणपुरा उपविजेता रही। प्रतियोगिता में समस्त वेतन केंद्रो की टीमों ने भाग लिया। इस दौरान विजेता उपविजेता टीम के खिलाडियों को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा प्रतियोगिता के संयोजक दुर्गादत्त नागर सह संयोजक सुलतान जाट का माल्यार्पण साफा बंधवाकर स्वागत किया गया।
शाहपुरा. पंचायतसमिति स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर मौजूद अतिथि संबोधित करते बीईईओ।