पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिश्वत लेते एसआई गिरफ्तार

रिश्वत लेते एसआई गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा

एसीबीटीम ने शनिवार को थाने के एसआई को लड़की को भगाने के मामले में राजीनामे की एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते जयपुर तिराहे के पास पकड़ा है।

एसीबी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने कस्बा निवासी गुजराती समाज निवासी एक जने ने गुर्जर की थड़ी जयपुर निवासी वीरजी पुत्र रामजी के पुत्र विक्की पर 28 नवंबर 2014 को पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में परिवाद दिया था, जिसकी जांच एसआई मूलचंद सैनी कर रहे थे। इसके बाद 7 दिसबंर 2014 को परिवादी उसका साथी प्रेमजी ने थाने में आकर एसआई को दोनों पक्षों का राजीनामा करने की सहमति दी। इस पर एसआई ने मामले में राजीनामा करवाने मामला रफा दफा करवाने की एवज में 20 हजार रुपए की मांग की, लेकिन परिवादी ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर मामला 15 हजार में सहमति हुई। इसकी शिकायत परिवादी ने अपने साथी के साथ एसीबी कार्यालय में शिकायत की। इस पर 12 दिसबंर 2014 को एसीबी ने मामले का सत्यापन करवाया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

इधर रिश्वत लेने के लिए एसआई सैनी ने परिवादी को बुलाया, लेकिन परिवादी के पास रुपयों का बंदोबस्त नहीं होने पर वह सैनी से शनिवार को रुपए देने की बात कह कर वापस लौट गया। इसके बाद शनिवार को परिवादी ने एसआई को दोपहर बाद फोन किया, जिस पर एसआई ने परिवादी को जयपुर तिराहे के पास आने को कहा। जिस पर परिवादी शाम करीब 4:40 बजे जयपुर तिराहे पर रुपए लेकर गया। तब जैसे ही वहां एसआई मूलचंद सैनी पुलिस की जीप लेकर पहुंचा, जो ही परिवादी ने एसआई को 10 हजार रुपए दिए तो उसने जीप की सीट के नीचे रखवा दिए। इतने में ही वहां पहले से तैनात एसीबी की टीम ने एसआई को दबोच कर सीट के नीचे से 10 हजार रुपए बरामद कर लिए। आरोपी एसआई को एसीबी की टीम ने थाने ले जाकर गहनता से पूछताछ की और समाचार लिखे जाते तक टीम उसके मकान की तलाशी में जुटी हुई थी। एसीबी टीम में जगदीश प्रसाद शर्मा के निर्देशन सीआई नरेंद्र कुमार सहित 12 कर्मचारी अधिकारी शामिल थे।

एसीबीकी कार्रवाई से मची खलबली : एसीबीकी टीम की कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम दो वाहनों में तैनात थी।

शाहपुरा. एसीबीकी गिरफ्त में एसआई मूलचंद सैनी ने शर्म से अपना चेहरा ढक लिया