बादलों में छिपा सूरज, सर्दी बढ़ी
छाए रहे बादल, मावठ की उम्मीद
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा
कस्बेसमेत आसपास के अजीतगढ़, मनोहरपुर, चंदवाजी, विराटनगर, अमरसर, भाभरू, पावटा, प्रागपुरा में शनिवार सुबह से ही सूर्यदेव बादलों की ओट में रहने से सर्दी की ठिठुरन देखी गई। क्षेत्र में सर्दी बढ़ने से लोगों के जनजीवन में बदलाव दिखा। सुबह से ही लोगों ने गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकले। रेडिमेड विक्रेता सोनू सिपुरिया ने बताया कि सूर्यदेव के बादलों की ओट में होने हवा चलने से सर्दी बढ़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ने लगी है। वहीं सर्दी से बचाव में लोग दिनभर अलाव तापते भी नजर आए। किसानों ने फसल के लिए मावठ होने की उम्मीद जताई।
सर्दहवाओं ने ठिठुराया
भाबरू| क्षेत्रमें शनिवार को सर्द हवाओं ने लोगों का ठिठुराया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। दिनभर सूरज बादलों की ओट में रहा, जिससे सर्दनुमा मौसम होने से लोगों की दिनचर्या में बदलाव दिखाई दिया। सार्वजनिक स्थानों, चौपालों बाजारों में लोगों की आवाजाही में कमी दिखाई दी। लोगों ने अलाव तापकर सर्दी से बचने का जतन किया। शाम के समय लोग जल्द ही घरों की ओर रुख करते हुए नजर आए। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा।
मैड़|ग्रामपंचायत सहित कूण्डला क्षेत्र के सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने शनिवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं दी। कूंडला क्षेत्र में सूर्य के दिखाई नहीं देने पर अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। किसान फसलों की सिंचाई करने में जुटे रहे।
पावटा|कस्बेसहित आसपास के गांवों मे शनिवार को भी आसमान मे बादल छाये रहे तथा ठंडी हवाएं चलती रही। कई स्थानों पर लोग अलाव तापकर सर्दी दूर करते रहे।
पावटा. आसमानमें छाए बादल।