जमीन विवाद के चलते मारपीट, पांच घायल
शाहपुरा. जमीनविवाद के चलते मारपीट में पांच जने घायल हो गए। इस संबंध में शाहपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि शाहपुरा निवासी बरदी प|ी भैरू कहार ने रिपोर्ट दी कि शुक्रवार की दोपहर प्रहलाद, भारत, किशन इनकी प|ियां सुमित्रा, कंकु संतोष ने उसके (बरदी ), राजू कमलेश, नारायण जसोदा को चोटें आई। झगड़े का कारण जमीन विवाद बताया गया है। पुलिस का कहना है कि इसी घटना को लेकर दूसरे पक्ष के भारत ने शुक्रवार को मामला दर्ज करवाया था। इसमें चार लोगों के चोटें आने की बात कही गई थी।