पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड पंचों से वार्ता करने में बिताया दिन

वार्ड पंचों से वार्ता करने में बिताया दिन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव को आदर्श बनाना लक्ष्य

पंचायत कोरम ने किया सफाई अभियान का शुभारंभ

पंचायतों में सरपंचों ने संभाली कुर्सी

दूदीआमलोदा ग्राम पंचायत बोर्ड ने बुधवार को सफाई अभियान का शुभारंभ किया। इससे पूर्व निर्विरोध निर्वाचित हुए सरपंच कृष्णा जोशी सहित अन्य वार्डपंचों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। नवनिर्वाचित सरपंच कृष्णा जोशी ने कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में किसी भी प्रकार से विकास के कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में नियमित सफाई करने का लोगों को आश्वासन दिया। इस मौके पर महादेव गुर्जर, किशनलाल शर्मा, रामवतार शर्मा, भंवरलाल गुर्जर, सीताराम गुर्जर, रामचन्द्र, चेतराम, अशोक शर्मा, श्रवण राम गुर्जर, भागीरथ प्रसाद गुर्जर आदि मौजूद थे।

पावटा| कस्बेके नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को कई मोहल्लों में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उपसरपंच गिरिराज बोहरा ने कर्मचारियों को सफाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सम्मानके दौरान घूंघट की ओट में रही उपप्रधान

विराटनगर| सोठानाग्राम पंचायत के देवली में बुधवार को नवनिर्वाचित उपप्रधान ममता गुर्जर का गांव के कई स्थानों पर सम्मान किया गया। इस दौरान उपप्रधान घूंघट की ओट में ही दिखाई दी जहां उपप्रधान का केलों से तोलकर सम्मान किया गया। युकां विधानसभाध्यक्ष महेश सिंधु ने कहा कि विकास कार्यों में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सोठाना गांव के पांच साल से अधूरे पड़े विकास कार्यों को गति दी जाएगी। इस दौरान उपप्रधान का विजयी जुलूस निकाला गया। मातादीन शर्मा, वीरेंद्र सैन आदि मौजूद थे।

मैड. दूदीआमलोदा में नवनिर्वाचित पंचायत कोरम गांव में सफाई करते हुए

मैड़. पंचायतमें नवनिर्वाचत कोरम का नागरिक अभिनंदन करते लोग।