पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविर में भीड़, 200 ने कराया पंजीयन

भामाशाह शिविर में भीड़, 200 ने कराया पंजीयन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| शाहपुरा

खोरीग्राम पंचायत मुख्यालय पर बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच रेखा कुमावत की अध्यक्षता में भामाशाह नामांकन शिविर का शुभारंभ हुआ।

उपसरपंच गंगाराम कुमावत ने बताया कि शिविर के पहले ही दिन लोग उमड़ पड़े। लोगों की सुविधा के लिए प्रत्येक स्कूल से एक-एक शिक्षक को भामाशाह, आधार कार्ड आदि के फार्म भरने के लिए लगाया गया। शिविर आयोजन को लेकर एक दिन पहले ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी। शिविर में नायब तहसीलदार कन्हैयालाल मीणा ने मौजूद रहकर लोगों के भामाशाह कार्ड बनाए। उपसरपंच कुमावत ने बताया कि पहले दिन 200 लोगों का भामाशाह कार्ड के लिए पंजीयन किया गया। 80 लोगों ने आधार कार्ड बनाए तथा 50 लोगों के मौके पर ही बैंक खाते खोले गए। शिविर में सरकारी अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों ने व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग किया।

शिविरमें तीसरे दिन भी रही भीड़

दिवराला| ग्रामअणतपुरा सरपंच नीलू यादव की अध्यक्षता में चल रहा भामाशाह नामांकन शिविर का बुधवार को समापन हुआ। शिविर में आधार कार्ड बनवाने, जन-धन योजना में खाता खुलवाने तथा भामाशाह नामांकन के लिए दिनभर लोगों की अच्छी भीड़ लगी रही। सहायक प्रशासनिक अधिकारी उमेश दीक्षित ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में 448 परिवारों का भामाशाह नामांकन, 337 आधार कार्ड तथा 94 जन-धन योजना में नए खाते खोले गए। शिविर में बड़ोदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक प्रबन्धक एम.एल.स्वामी, ब्लाक सांख्यिकी अधिकारी बनवारी लाल अटल, पंचायत प्रसार अधिकारी राममोहन सैनी, सचिव संतोष कुमार सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी।

198भामाशाह कार्ड जारी 97 के बने आधार कार्ड

मैड़ | ग्रामपंचायत भामोद मुख्यालय परिसर में बुधवार को सरपंच कैलाश मीणा की अध्यक्षता में भामाशाह नामांकन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 198 लोगों के भामाशाह कार्ड जारी किए गए। विराटनगर विकास अधिकारी प्रीति चौधरी ने बताया कि शिविर में 97 आधार कार्ड, 56 पेंशन सत्यापन, 5 निशक्तजन, 50 महिलाओं के बैंक खाते, 673 लोगों को शिविर में योजनाओं से जोड़ा गया। इस मौके नायब तहसीलदार रोहिताश पारीक, धोलाराम चौहान, कैलाश चन्द्र, उपसरपंच लक्ष्मी कंवर आदि मौजूद थे।

हाथनोदामें आदर्श ग्राम बनाने की ली शपथ

चौमू| ग्रामहाथनोदा में समुत्कर्ष युवा विकास नवयुवक मंडल चौमू के तत्वावधान में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में हाथनोदा सरपंच कैलाश चंद सैनी ने कहा कि व्यापक उददेश्यों की पूर्ति से ही आदर्श ग्राम की कल्पना साकार हो सकती है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक बौद्विक विकास के लिए चरित्र में सकारात्मक परिवर्तन आवश्यक होता है। इस मौके पर सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया तथा 31 मार्च तक चलने वाले आदर्श ग्राम सर्वे अभियान का शुभारंभ किया गया। संचालन मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सैन ने किया। जगदीश सेरावत, उपसरपंच लाड़ादेवी, रामेश्वर सेरावत, गजेंद्र योगी, मदनलाल सैनी, सुनील जायलवाल, नाथूलाल जाट आदि मौजूद थे।

शाहपुरा. खोरीग्राम पंचायत मुख्यालय पर बुधवार को भामाशाह शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़े।