पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे छात्र

सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे छात्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| शाहपुरा

बाबाभगवानदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चिमनपुरा में बुधवार से प्राचार्य डा.ओ.पी.अग्रवाल की अध्यक्षता में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ हुआ। छात्रसंघ अध्यक्ष हेमराज गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम में पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें एकल गायन एकल नृत्य में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को शाहपुरा विधायक राव राजेंद्र सिंह, विराटनगर विधायक डॉ. फूलचंद भिंडा के आतिथ्य में वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा।

दीनदयालकी पुण्यतिथि मनाई

शाहपुरा| कस्बेमें बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता बाबूलाल चौधरी की अध्यक्षता में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। चौधरी ने कहा कि भाजपा पार्टी के विकास में पंडित की अतुलनीय योगदान रहा है। इस मौके पर अविन चौधरी, कैलाश, अरविंद सैनी, प्रकाशचंद, सुरेश जाट, अजय सिंह, गोपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।