पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूज इनबाॅक्स

न्यूज इनबाॅक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैड़| बलेसरमोड़ पर रविवार को पंचायत समिति सदस्य राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मैड़-बीलवाड़ी सड़क पर डामरीकरण नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। उपसरपंच श्रीराम गुर्जर ने बताया कि कई साल से सड़क पर डामरीकरण नहीं किया जा रहा है। सड़क पर अधूरा पेचवर्क कर लीपापोती की जा रही है। कुंडले में बनी गांरटी अवधि की सड़कें उखड़ी हुई है, लेकिन सानिवि कोई सुध नहीं ले रहा है। ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष श्रवण राम गुर्जर समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन को अवगत कराने का निर्णय किया। बैठक में बसंतीलाल, जगदीश गुर्जर, चिरंजीलाल, कल्याण आदि मौजूद थे।

21जोड़ों के विवाह का लक्ष्य

जमवारामगढ़| थौलाईगांव में 21 फरवरी (फुलेरा दूज) को होने वाले नाथ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए 21जोड़े बनाने का लक्ष्य रखा गया है। तहसील अध्यक्ष नाथूराम ने तहसील कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को सर्वसम्मति से गोपीराम योगी को विवाह समिति का अध्यक्ष पूर्व तहसील अध्यक्ष शंकरलाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। बैठक में वर वधू पक्ष से ग्यारह-ग्यारह हजार की राशि पंजीयन शुल्क लेने का निर्णय किया गया।

भाजपाप्रदेश महामंत्री का स्वागत

शाहपुरा| भाजपाके प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनकड़ का रविवार को कई जगह स्वागत समारोह हुआ। चिमनपुरा मोड़, साइवाड़ बाड़ीजोड़ी गांव में धनकड़ का स्वागत किया गया।

भाबरू|प्रदेशसचिव इन्द्राज गुर्जर का रविवार को कैरली मोड़ पर राजस्थान शिक्षित बेरोजगार युवा संघ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रमेश लताला, शिवराम कुमावत, प्रताराम राठी, रामजीलाल आदि मौजूद थे।

सरकारीभवनों मंे नशाखाेरी

मैड़ | पंचायतभवन सहित कस्बे के अधिकांश सरकारी भवन परिसरों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इन भवनों में शराब की खाली बोतलें देखी जा सकती है।

152लोगों की निशुल्क जांच

चाकसू|एक निजीअस्पताल की ओर से रामेश्वर प्रसाद मामोडिय़ा के सहयोग से बस स्टैंड के सामने लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य मेले में 152 लोगों की जांच कर दवा दी गई। कार्यक्रम आयोजक ने बताया कि शिविर में डॉ. मनीषा रस्तोगी, विवेक शर्मा, सुरेन्द्र, अमित कांत जैन एवं अविनाश भार्गव ने जांच की।

5400लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी

दूदू| अजमेररोड