रामनाम संकीर्तन
शाहपुरा| त्रिवेणीधामसत्संग मंडल के तत्वावधान में रविवार को फाफीया के हनुमान जी के मंदिर में रामनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। व्यवस्थापक ने बताया कि इस मौके पर हनुमान जी, सीतारामजी महाराज एवं ठाकुरजी की झांकी सजाई गई। रामनाम संकीर्तन में भजन गायक प्रकाश जांगिड़ लल्लूराम अग्रवाल, प्रताप नारायण पारीक, आनंद जांगिड़, ललिता दीवान , विजय बाबू, सहित अनेक भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में विधिवत आरती के बाद प्रसादी वितरण की गई।
धौला|कस्बेके पटवारियों के मोहल्ले में रविवार को त्रिवेणीधाम रामनाम संकीर्तन समिति धौला के तत्वावधान में सामूहिक रामनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामदरबार त्रिवेणीधाम महाराज श्री की मनोरम झांकी सजाई गई। राम संकीर्तन का शुभारंभ हरिशंकर गुप्ता ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया। सोहनलाल अग्रवाल,मदनलाल पारीक, बाबूलाल मोडा, शंकरलाल नापित, मातादीन कुमावत, फूलचंद मीणा आदि श्रद्धालु थे भजन गायक ओमप्रकाश सैनी, किशनलाल निरंजन शर्मा ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी।
मनोहरपुर|कस्बेके रामद्वारा मंदिर में रविवार को महंत कमलदास महाराज के सान्निध्य में त्रिवेणी रामनाम संकीर्तन हुआ। महंत कमलदास महाराज ने बताया कि कीर्तन के दौरान राम दरबार की झांकी सजाई गई स्थानीय कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।