क्रिकेट में यंग इलेवन विजेता
स्वास्तिकक्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय में स्वास्तिक क्रिकेट कप प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में यंग इलेवन भीलवाड़ा टीम शाहपुरा टीम को हराकर विजेता बनी। समारोह की अध्यक्षता जिला तैराकी संघ के सचिव नरेश बूलियां ने की। मुख्य अतिथि रामेश्वरलाल सोलंकी थे। स्वास्तिक क्रिकेट एकेडेमी के संरक्षक वेदप्रकाश सुथार ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विजेता टीम यंग इलेवन को स्वास्तिक कप ट्रॉफी 11 हजार रुपए का नकद तथा उपविजेता शाहपुरा को ट्रॉफी 7 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ दी मैच का खिताब यंग इलेवन के दिग्पाल को मिला।
इससे पहले फाइनल मैच में भीलवाड़ा यंग इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 25 ओवर में 189 रन बनाए। जवाब में शाहपुरा की टीम मात्र 90 रन पर ही सिमट गई।
शाहपुरा. विजेताटीम यंग इलेवन को ट्रॉफी प्रदान करते अतिथि।