हेल्थ कैप्सूल
मैड़ में भामाशाह नामांकन शिविर
मैड़| ग्रामपंचायत के चान्दोलिया धर्मशाला में सोमवार से भामाशाह नामांकन शिविर शुरू होगा। सचिव विश्वम्बर दयाल जांगिड़ ने बताया कि पहले दिन वार्ड 1,2,3 के लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे।
सड़कोंका शिलान्यास
शाहपुरा| लोचूकाबास गांव में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक राव राजेंद्र सिंह लोचूकाबास से मिश्रवास एवं मिश्रों की ढाणी से मुख्य सड़क तक बनने वाली सड़कों का शिलान्यास करेंगे। जिला परिषद के नेता प्रतिपक्ष गणपत वर्मा भी मौजूद रहेंगे।
ट्रैकका उद्घाटन
मनोहरपुर| कस्बेकी होद की पाल राउमावि परिसर में विदेशी भामाशाह वैरोनिक एवं गाइड बजरंग निठारावाले के करीब 20 लाख की लागत से बनाए जा रहे 400 मीटर ट्रैक का सोमवार शाम 4 बजे विधायक राव राजेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य, एसडीएम गोपाल सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में लोकार्पण होगा।
आरक्षणलॉटरी
मौजमाबाद| दूदूपंचायत समिति के सभी ग्राम पंचायतों की पंच सरपंच पदों के आरक्षण के लिए सोमवार दोपहर एक बजे लॉटरी निकाली जाएगी। यह जानकारी एसडीएम सावन कुमारा चायल ने दी।
अतिक्रमणहटाएं जाएंगे
अजीतगढ़| कस्बेमें मोहल्ला कुसुमपुरा,मानगढ़ के आम रास्ते में हुए अतिक्रमण को हटाने की सोमवार को कार्रवाई होगी।
शिक्षामंत्रीगोविंदगढ़ में
गोविंदगढ़| शिक्षामंत्री कालीचरण सर्राफ सोमवार को कस्बे के पुराने बसस्टैंड से हाइवे तक गौरव पथ योजना के तहत सड़क का शिलान्यास ढोढसर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
अजीर्ण, अपच : 5काली मिर्च खाने के बाद 20 पत्ते तुलसी चबाने से मंदाग्नि ठीक हो जाती है। तुलसी के काढ़े में सेंधा नमक और सोंठ मिलाकर पीने से अजीर्ण ठीक हो जाता है। तुलसी के नित्य प्रात:कालीन सेवन से पेट के समस्त रोग जैसे कब्ज, गैस, पेट दर्द, अग्निमंद आदि दूर हो जाते हैं।