- Hindi News
- जाहोता | कस्बेके मौजी बाबा की बगीची में रविवार को
जाहोता | कस्बेके मौजी बाबा की बगीची में रविवार को
जाहोता | कस्बेके मौजी बाबा की बगीची में रविवार को शहीद भगत सिंह युवा कल्याण संस्था के तत्वावधान में बैठक की गई। बैठक में 21 दिसंबर को मौजी बाबा की बगीची में होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों का लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर आश्रम के संत योगीराज महाराज के सान्निध्य में स्थानीय सरपंच अनिल कुमार कालाडेरा छात्रसंघ उपाध्यक्ष सुनिल कुमार यादव ने प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन किया।
रामनामसंकीर्तन
शाहपुरा| त्रिवेणीधामसत्संग मंडल के तत्वावधान में रविवार को फाफीया के हनुमानजी मंदिर में रामनाम संकीर्तन का हुआ। व्यवस्थापक ने बताया कि इस मौके पर हनुमान जी, सीतारामजी महाराज एवं ठाकुरजी की झांकी सजाई और गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी।
प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन