पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालाजी मंदिर में तोड़फोड़, प्रदर्शन

बालाजी मंदिर में तोड़फोड़, प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरामें धार्मिक आस्था को आहत करने की एक बार फिर शरारती तत्वों ने कोशिश की है। बीती रात बालाजी मंदिर में तोड़फोड़ कर दान पात्र चुरा लिया गया। पहले भी हो चुकी ऐसी घटनाओं का पुलिस द्वारा राजफाश नहीं करने से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए।

जानकारी के अनुसार, कस्बे में बीएसएनएल एक्सचेंज के पास आसींद रोड स्थित खेड़ी के बालाजी (फास्ट बालाजी) मंदिर पर रविवार सुबह पूजा-अर्चना करने श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने निज प्रतिमा के पास दो घोटे ओर दीपदान टूटा देखा। दानपात्र गायब था। पर्दे पोस्टर फटे हुए मिले। श्रद्धालुओं ने पुजारी भैंरू माली विहिप पदाधिकारियों को सूचना दी। विहिप के जिला मंत्री रामेश्वरलाल धाकड़ बजरंग दल के जिला संयोजक मुकेश प्रजापत कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने आस पास के लोगों पुजारी से बातचीत की तो पता चला कि शनिवार को ही प्रतिमा का शृंगार किया गया था। विहिप पदाधिकारियों को तलाश के दौरान दोनों गोटा टूटे हुए मिले।

घटना की जानकारी देते पुजारी।

नारेबाजी की

बजरंगदलविहिप के करीब 100 कार्यकर्ताओं ने मंदिर में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने एक बारगी तो बाजार बंद कराने का ऐलान कर दिया। बाद में चालीसवें के मोहर्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर कार्यकर्ता मान गए और बाजार बंद का निर्णय वापस लेकर केवल रैली निकाली।

^तोड़फोड़का मुकदमा दर्ज कर लिया है, घटना में लिप्त लोगों का पता लगाने के प्रयास शुरू किए हैं। -अजयभार्गव, डीएसपी,शाहपुरा