- Hindi News
- शहीदों के सम्मान की परंपरा को बनाए रखें युवा
शहीदों के सम्मान की परंपरा को बनाए रखें युवा
शहीदतेजसिंह चौहान स्मृति संस्थान श्री राजपूत करणी सेना की ओर से शहीद तेजसिंह की पुण्यतिथि पर रविवार को शहर में वाहन रैली निकाली गई। इसके बाद हरणी महादेव रोड स्थित शहीद तेजसिंह सर्किल पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर विकास न्यास के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मीनारायण डाड, जिला परिषद के नेता प्रतिपक्ष कमलसिंह पुरावत, भाजपा शहर अध्यक्ष सुशील नुवाल आदि ने पुष्प अर्पित किए। श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष योगेंद्रसिह कटार ने बताया कि सुबह पीपली से युवा वाहनों पर कुंभा सर्किल तक पहुंचे। श्री राजपूत करणी सेना से जुड़े युवा भी वाहन रैली में शामिल हो गए। इसके बाद शहर के बाजार होकर शहीद तेजसिंह चौहान सर्किल पर पहुंचे। मेजर केसरसिंह ने कहा शहीदों के सम्मान की परंपरा बनाए रखें। कार्यक्रम को शंकरनारायण माहेश्वरी, बाबूलाल सेन, कानसिंह खारड़ा, बलवीरसिंह हमीरगढ़, वीरेंद्रसिंह, हेमेंद्रसिंह काछोला आदि उपस्थित थे।
पदयात्राको लेकर मीटिंग कल
कोटड़ी.वेणीमोहन गुरु धाम शाहपुरा 21 दिसंबर को जाने वाली पदयात्रा को लेकर 16 दिसंबर को शाम सात बजे शीतल भवन में बैठक होगी। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के प्रवक्ता शांतिलाल पोखरना ने बताया कि गुरुदेव वेणी चंद मसा का स्मृति दिवस मनाने पदयात्रा संघ 20 दिसंबर को शीतल भवन से रवाना होगा।