जिले में चालीसवें पर निकाले गए ताजिए
{युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
भास्करन्यूज | कोटड़ी
मुख्यालयपर मुस्लिम समुदाय ने रविवार को इमाम हुसैन की याद में मातम का पर्व चालीसवें का मोहर्रम निकाला गया। इस दौरान हैरतअंगेज अखाड़ेबाजी व्यायाम प्रदर्शन किया गया। नेहरू नगर से ताजिया रवाना हुआ जो कस्बे स्थित ताजिए मस्जिद पहुंचा, वहां से ताजिया रवाना हुआ जो मुख्य मार्गों से होता हुआ शाम को कर्बला पहुंचा जहां ताजिए को ठंडा किया गया। ठहराव के स्थान पर मर्सिया पढ़ा गया तथा अखाड़े का प्रदर्शन किया गया। कई स्थानों पर छबील लगाकर लोगों को शरबत पान कराया गया, जिस मार्ग से ताजिया निकला सारा वातावरण ही ढोल-ताश की आवाज तथा या हुसैन-या हुसैन से गूंज उठा। इस दौरान स्थानीय के अलावा सांगानेर के अखाड़े के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधियों की दस्तारबंदी भी की गई। मोहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए के माकूल इंतजाम किए गए थे।
बिजौलिया.चालीसवेंमोहर्रम पर ताजिये निकाले गए। कस्बे में छोटी मस्जिद से लेकर प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए बड़ी मस्जिद पहुंचे जहां से ताजिये पंचायत चौक ले जाए गए। पंचायत चौक में छबील लगाई गई। इस दौरान तेजाजी चौक में अखाड़ों का प्रदर्शन के बाद देर शाम मोहर्रम मंडोल बांध में सैदाब किए गए। छोटी मस्जिद में हलीम का आयोजन हुआ।
कोटड़ी. चालीसवेंमोहर्रम पर रविवार को निकाले गए ताजिया के जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग।