वेणी मोहन गुरुधाम महोत्सव 21 को
शाहपुरा. शीतलसंप्रदाय के तपस्वी संत वेणीचंद जी महाराज के पुण्योत्सव पर 20 दिसंबर को शाहपुरा में होने वाले वेणी मोहन गुरुधाम महोत्सव में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल पहुंच रहे हैं। वेणी मोहन गुरुधाम पदयात्रा संघ के मुख्य मार्गदर्शक दिनेश संचेती ने बताया कि भीलवाड़ा से पदयात्रियों का दल 18 दिसंबर को काशीपुरी से रवाना होकर 20 दिसंबर को शाहपुरा पहुंचेगा। 21 को सुबह रवाना होकर गुरुधाम पहुंचेगा। इस के अलावा कोटड़ी से भी श्रावक संघ का एक दल 21 दिसंबर को सुबह शाहपुरा पहुंचेगा।