पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा

हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काछोला. कस्बेके सरस्वती विद्या निकेतन में विश्व हिंदू परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत 4 जनवरी को शाहपुरा के महलो के चौक में होनेवाले हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिला सहमंत्री सोहनलाल वैष्णव ने बताया कि बैठक में बिजौलियां, मांडलगढ़, जहाजपुर, शाहपुरा, कोटड़ एवं काछोला सहित अन्य प्रखंडों के कार्यकर्ता मौजूद थे। इसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ता लाने की जिम्मेदारियां सौंपी गई।

बैठक में विहिप के हीरालाल जोगी, मिट‌्ठूलाल, शिवकुमार मंत्री, शशिकांत पत्रिया, सत्यनारायण कुम्हार, अभिमन्यु स्वर्णकार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता विहिप जिला उपाध्यक्ष जगदीश सोनी ने की।