पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब राशन 10 से 24 तारीख के बीच बंटेगा

अब राशन 10 से 24 तारीख के बीच बंटेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब राशन 10 से 24 तारीख के बीच बंटेगा

शाहपुरा|राशनकी उचित मूल्य की दुकानों पर हर माह वितरित की जाने वाली राशन सामग्री अब बुधवार से माह की हर 10 से 24 तारीख के बीच वितरित की जाएगी। प्रवर्तन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पहले राशन की दुकानों पर सामग्री 16 से माह की अंतिम तिथि तक वितरित की जाती थी।

राहुलरायसर विकास मंडल के अध्यक्ष

रायसर| कस्बेके जोगेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार अनिल कुमार लाटा की अध्यक्षता में ग्राम विकास को लेकर बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से रायसर विकास मंडल का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष राहुल सैन, उपाध्यक्ष राजेश आखरिया विकास गुप्ता, महामंत्री शुभम शर्मा, उपमंत्री केशव गोयल, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार लाटा, सहकोषाध्यक्ष जितेन्द्र छीपी, मीडिया प्रभारी गिर्राज प्रसाद शर्मा को बनाया गया।