पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों का प्रदर्शन

ग्रामीणों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाइन टूटी, पेयजल किल्लत

राडावासगांव में पुराने बैंक भवन के पास जलदाय विभाग की मुख्य पाइप लाइन में लीकेज से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इससे मकानों में रही शीलन की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को एक घंटे तक प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन का विरोध जताया। बाद में शाहपुरा जलदाय विभाग के एक्सईएन ने शीघ्र लीकेज को ठीक कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

ग्रामीणों के अनुसार राडावास में पुराने बैंक भवन के पास जलदाय विभाग की मुख्य पाइप लाइन में लीकेज होने से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहकर रास्ते में भर जाता है। इस भरे पानी से पास के मकानों में शीलन आने लग गई है। ग्रामीण नंदकिशोर, कालूराम, रामगोपाल, मांगीलाल, मनोज कुमार ने बताया कि लीकेज की समस्या से जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर सुबह 11 बजे सरपंच श्रीराम व्यास मौके पर पहुंचे और शाहपुरा जलदाय विभाग एक्सईएन से बात की। एक्सईएन मनोहरलाल जांगिड़ ने शीघ्र लीकेज को ठीक कराने का आश्वासन दिया जिस पर मामला शांत हुआ।

भास्कर न्यूज | विराटनगर

स्थानीयनगर पालिका के वार्ड 16 की कई ढाणियों में पेयजल आपूर्ति के लिए लगाई गई पाइपलाइन टूटी होने से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है जिससे लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को नाराज लोगों ने जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की।

ग्रामीण बिशंबरदयाल सैनी, महेंद्र सैनी, रतनलाल ने बताया कि वार्ड 16 के बेरावाला, भिंडवाला, लोकूटावाली ढाणी, कुडीकी ढाणी, भैरू भाटोड़ के आसपास की ढाणियों में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। मालीराम सैनी, मूलचंद सैनी ने बताया कि इन ढाणियों में जलदाय विभाग की पाइपलाइन जगह-जगह से टूट गई है जिससे लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस बारे में जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है। इससे नाराज लोग मंगलवार को जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे और एईएन जेईएन के नहीं मिलने पर कर्मचारियों के समक्ष नाराजगी जाहिर की। इसके बाद लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर पानी की समस्या का निराकरण कराने की मांग की। छाजू राम, दिल पतराम, अर्जुन, रामेश्वर सैनी आदि मौजूद थे।

दो