पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाग्य ने बनाया प्रधान उपप्रधान

भाग्य ने बनाया प्रधान उपप्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरापंचायत समिति में प्रधान एवं उप प्रधान के चुनावों में जनता के सामने चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। एक ओर तो कांग्रेस से जीतकर प्रधान बनने वाले नंदलाल गोठवाल आखिरी समय तक भाजपा से वार्ड से 9 से टिकट मांग रहे थे, लेकिन भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो कांग्रेस ने गोठवाल को टिकट दिया और जीतने पर प्रधान भी बनाया, वहीं दूसरी ओर उप प्रधान बने मामराज शर्मा भी वार्ड 6 से भाजपा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर उन्होने निर्दलीय के रूप् में चुनाव जीतकर प्रधान बनाने के लिए भाजपा के उम्मीदवार को समर्थन दिया। इस पर भाजपा ने मामराज निर्दलीय होते हुए भी उप प्रधान के लिए अपना प्रत्याशी बनाया और इस कारण मामराज निर्दलीय होते हुए उप प्रधान बन गए।

बिशनगढ़ निवासी नंदलाल गोठवाल शाहपुरा में पंचायत समिति की एससी प्रधान एवं वार्ड 9 एससी की सीट आने पर भाजपा से टिकट लेने की विधायक एवं कार्यकर्ताओं से मांग कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने उनकी जगह बालूराम बुनकर काे प्रत्याशी बनाया। इधर कांग्रेस ने नामांकन के आखिरी दिन 6 जनवरी को नंदलाल गोठवाल को वार्ड 9 से अपना उम्मीदवार का टिकट देकर प्रत्याशी बनाया और गाेठवाल ने कड़ा संघर्ष करते हुए 36 मतों से जीत हासिल की। इधर वार्ड 6 से भाजपा से टिकट मांग रहे मामराज शर्मा को टिकट नहीं मिलने पर उन्होने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में अपना भाग्य आजमाया और कांग्रेस प्रत्यासी देवीलाल को 384 मतों से हराया और यहां भाजपा प्रत्याशी गौरी शंकर तीसरे स्थान रहे।

भाजपाके प्रधान के पुरुष दावेदार तीनों सीट हारे : भाजपाने प्रधान के दावेदार के रूप में एससी की दो सीट एक 8 नंबर पर कैलाश वर्मा को एवं 9 नंबर पर बालूराम बुनकर का एवं एक सामान्य की सीट नंबर 21 पर राजेंद्र वर्मा को टिकट दिया था, लेकिन भाजपा से प्रधान के पुरुष दावेदार तीनों सीटों से हार गए। देवन से सामान्य महिला सीट पर भाजपा ने कंचन सोरेल को एवं करीरी में एससी महिला की सीट पर संतोष को टिकट दिया, दोनों ही प्रधान की दावेदार महिला प्रत्याशी विजयी हासिल करने में कामयाब रही, लेकिन पूर्ण बहुमत नहीं आने पर प्रधान नहीं पाई।