99 प्रतिभाएं सम्मानित
आजव्यक्ति को व्यक्तिगत पारिवारिक भावनाओं के स्थान पर सामाजिक उत्थान की सोच के साथ कार्य करना चाहिए। समाज एकजुट होकर आगे बढ़ेगा तो सफलता मिलेगी। यह विचार कस्बे में रविवार को शिव शक्ति शिक्षा एवं महिला बाल विकास संस्थान के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए सरपंच ममता बराला ने कही।
उन्होंने कहा कि अभिभावकों को नारी शिक्षा के प्रति भेदभाव नहीं करना चाहिए। प्रत्येक प्रतिस्पर्धी युग में शिक्षा की अहम भूमिका को देखते हुए विद्यार्थिर्यों को शिक्षा के प्रति कभी जी नहीं चुराना चाहिए। मुख्य अतिथि पूर्व विधि महाविद्यालय के अध्यक्ष जिला पार्षद महेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रतिभाओं का समय-समय पर सम्मान करने से उनका हौसला अफजाई होती है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाएं निखर कर आती हैं। संस्था के सचिव मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शिव शक्ति शिक्षा एवं महिला बाल विकास संस्थान का मुख्य उद्देश्य नारी उत्थान करना है। इस संस्थान के माध्यम से निर्धन अन्य महिलाओं को निशुल्क शिक्षा देकर शिक्षित किया जा रहा है।
इस मौके पर 99 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शाहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष रामसहाय बाज्या, मोहन लाल बराला, पृथ्वीसिंह नाथावत, किशनबिहार शर्मा, विष्णुदत्त शर्मा, राकेश कुमार शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे। मंच संचालक भंवर खां ने किया।