पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रॉस वोटिंग करने वाले दो प्रत्याशियों के खिलाफ कांग्रेस करेगी कार्रवाई

क्रॉस वोटिंग करने वाले दो प्रत्याशियों के खिलाफ कांग्रेस करेगी कार्रवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रॉस वोटिंग करने वाले दो प्रत्याशियों के खिलाफ कांग्रेस करेगी कार्रवाई

शाहपुरा|शाहपुरापंचायत समिति में कांग्रेस का पूर्ण बहुमत होते हुए भी रविवार को हुए उप प्रधान के मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी को दो मत कम मिलने पर क्रॉस वोटिंग करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ कांग्रेस जांच कर कार्रवाई करेगी। एनएसयूआई प्रभारी मनीष यादव ने बताया कि शाहपुरा पंचायत समिति में कुल 23 में से 12 कांग्रेस के सदस्य निर्वाचित हुए थे। लेकिन उप प्रधान के प्रत्याशी अशोक कलवानियां को मात्र 10 मत ही मिले। ऐसे में भीतरघात करने वाले प्रत्याशियों की जांच अपने स्तर पर कर अग्रिम कार्रवाई के लिए आला कमान को लिखा जाएगा।