- Hindi News
- शाहपुरा नपा चेयरमैन सहित 36 लोगों के खिलाफ मुकदमा
शाहपुरा नपा चेयरमैन सहित 36 लोगों के खिलाफ मुकदमा
मारपीट, तोड़फोड़, चेन नकदी छीनने का आरोप
क्राइमरिपोर्टर | शाहपुरा
शाहपुरानगरपालिका चेयरमैन, अधिशाषी अधिकारी सहित 36 जनों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और नकदी चेन छीनने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
शाहपुरा पुलिस के अनुसार शाहपुरा निवासी प्रभा प|ी सोहनलाल शर्मा ने नगरपालिका चेयरमैन रघुनंदन सोनी, अधिशाषी अधिकारी सीमा चौधरी, नगर पालिका कर्मचारी, पुलिस पब्लिकमैन सहित 36 जनों के खिलाफ कोर्ट के इस्तगासे से मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रभा ने आरोप लगाया कि 22 दिसंबर, 14 को ये सभी अतिक्रमण हटाने के नाम से उसके घर में घुस आए। इन्होंने पानी का टैंक तोड़ दिया। उससे मारपीट कर दो तोला की चेन 20 हजार रुपए छीन लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।