- Hindi News
- बिजौलिया भाजपा में बगावत, कांग्रेस का समर्थन लेकर भी हार गई बागी
बिजौलिया भाजपा में बगावत, कांग्रेस का समर्थन लेकर भी हार गई बागी
आसींद.प्रधान लक्ष्मीदेवी साहू उप प्रधान के लिए वोट डालने गई। मतदान केंद्र पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। रिटर्निंग अधिकारी जब उप प्रधान को शपथ दिलाने की तैयारी कर रहे थे उसी दौरान बिजली गुल हो गई। 15 मिनट तक उन्हें बिजली चालू होने का इंतजार करना पड़ा।
भीगतेहुए आए और दीवार फांदकर गए
सहाड़ापंचायत समिति में उप प्रधान के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू होने के दौरान तेज बरसात भी शुरू हो गई। वोट डालने के लिए सदस्य भीगते हुए पहुंचे। पंचायत समिति मैदान में पानी भर गया। तेज बरसात के कारण दोनों पार्टियों के उप प्रधान प्रत्याशी श्यामलाल पुरोहित शंकर सिंह राठौड़ वोट डालने के बाद दीवार फांदकर बाहर निकले।
जीतपर आतिशबाजी
शाहपुरा| उपप्रधानपद पर बजरंग सिंह राणावत निर्वाचित हुए। निर्दलीय शुचिता लौहार ने भी भाजपा को वोट दिया। सबसे पहले कांग्रेस के चारों सदस्यों ने वोट डाला। इसके बाद भाजपा के सभी 14 सदस्य वोट डालने आए। राणावत की जीत पर राजपूत समाज, भाजपा समर्थकों ने साफा बंधवा कर स्वागत किया। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की।
पॉलिटिकल रिपोर्टर | बिजौलिया
पंचायतसमिति में रविवार को उप प्रधान के चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाने पर भाजपा की यशवंत कंवर ने बगावत करते हुए निर्दलीय पर्चा दाखिल कर दिया। कांग्रेस ने भी मौका तलाशते हुए अपने प्रत्याशी का पर्चा उठाते हुए भाजपा की बागी को समर्थन दे दिया। बागी प्रत्याशी मात्र एक वोट से हारी। वह जीत नहीं पाई लेकिन भाजपा की जीत का अंतर कम कर दिया। 17 सदस्यों वाली पंचायत समिति में भाजपा के पास 12 सदस्यों का बहुमत था लेकिन भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी नारायण लाल धाकड़ को 9 वोट ही मिले। कांग्रेस के पास 5 सदस्य थे जबकि बागी प्रत्याशी को 8 वोट मिले। सुबह भाजपा की ओर से नारायणलाल धाकड़, कांग्रेस से मनोज यादव ने पर्चा दाखिल किया। भाजपा में प्रधान की दावेदार मानी जा रही यशवंत कंवर को उप प्रधान भी नहीं बनाने की मंशा के चलते उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी। निर्दलीय पर्चा दाखिल कर दिया। मांडलगढ़ के निवृत्तमान प्रधान एवं कांग्रेस नेता गोपाल मालवीय ने भी मौका भुनाते हुए भाजपा की बागी को समर्थन देकर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी मनोज यादव का पर्चा उठा लिया। इससे एकबारगी भाजपा में खलबली मच गई। बागी प्रत्याशी को कांग्रेस के 5 और भाजपा के 3 वोट मिले। प्रधान चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग के चलते एक वोट कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चला गया था।
उपजिला प्रमुख उप प्रधान दोनों बदनौर के
आसींद| उपजिला प्रमुख रामचंद्र सेन आसींद पंचायत समिति के उप प्रधान घनश्याम सिकलीगर दोनों बदनौर निवासी हैं। गांव के उप जिला प्रमुख उप प्रधान बनने पर बदनौर में जश्न का माहौल है।
जीतपर लगाए जयकारे
कोटड़ी| उपप्रधान पद चुनाव में सबसे पहले भाजपा के सभी 8 सदस्यों ने मतदान किया। विधायक धीरज गुर्जर के साथ कांग्रेस के सभी 11 सदस्य अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे। उपाध्याय के उपप्रधान बनने पर समर्थकों ने जयकारे लगाए।
बिजौलिया. भाजपाके नारायण धाकड़ के उपप्रधान निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई देते समर्थक एवं कार्यकर्ता।
हुरड़ा. कांग्रेसके मधुसूदन पारीक के उपप्रधान बनने पर खुशी व्यक्त करते समर्थक।
शाहपुरा. उपप्रधान पद पर जीत के बाद बजरंग सिंह राणावत को कंधे पर उठाकर खुशी जताते कार्यकर्ता।