सड़कों के लिए 9 करोड़ रुपए स्वीकृत
कालवाड़| झोटवाड़ापंचायत समिति के गांवों में जेडीए ने सड़कों के निर्माण के लिए 9 करोड़ 70 लाख रुपए मंजूर किए हैं। कृषि मंडी डायरेक्टर पूर्व सरपंच लादूराम टोडावता ने बताया कि यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत की अनुशंसा पर जयपुर विकास प्राधिकरण ने कालवाड़ तिराहे से मुख्य मार्ग, इंदिरा बाजार से मस्जिद तक सीसी सड़क के लिए एक करोड़ 97 लाख, हातोज गांव के लिए एक करोड़ 44 लाख, हातोज गांव से सरनाडूंगर औद्योगिक क्षेत्र तक सड़क के लिए दो करोड़ 81 लाख, गेल इंडिया बावड़ी से रीको लिंक रोड यादवों की ढाणी से सेना क्षेत्र तक दो करोड़ 75 लाख रुपए स्वीकृत किए।
शाहपुरा|जिलापरिषद से विभिन्न योजनाओं के तहत जिला परिषद सदस्य रामप्रकाश चौपड़ा की अनुशंसा जिला प्रमुख हजारी लाल नागर की सहमति से सीईओ ने 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। कांग्रेस के राजेश मंडोवरा ने बताया कि कांट की ढाणी फिरासावाली में सीसी रोड के लिए 2 लाख, कांट की सुखावाली ढाणी में, राजपुरा गांव में बंशीधर यादव के मकान से मुख्य गांव तक लेटकाबास रोड से ढिलाणों की ढाणी निठारा तक सभी में 2-2 लाख की सीसी रोड, निठारा में मनभरी देवी की ढाणी के पास टंकी निर्माण के लिए 60 हजार, एससी मोहल्ले में टंकी निर्माण के लिए 60 हजार, कांट में भाला की ढाणी में सीसी रोड के लिए 2 लाख, निठारा में बुनकर मोहल्ले में सीसी सड़क के लिए 1.50 लाख, निठारा के बुनकर मोहल्ले में सीसी रोड के लिए 2 लाख, राजपुरा में रामूकावाली में सीसी रोड के लिए 2 लाख खर्च होंगे।