पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाहपुरा में बुलडोजर से हटाए कब्जे

शाहपुरा में बुलडोजर से हटाए कब्जे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा

स्वच्छराजस्थान सप्ताह के तहत मंगलवार को पालिका प्रशासन ने शाहपुरा हॉस्पिटल से जयपुर तिराहे तक सड़क के दोनों तरफ बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाकर सफाई कराई। अतिक्रमण हटाने के बाद सड़कें चौड़ी हो गईं। पालिकाध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा, ईओ ममता नागर के निर्देश पर पालिका प्रशासन के दस्ते ने पुलिस के सहयोग से शाहपुरा हॉस्पिटल के सामने से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई जयपुर तिराहे तक पहुंचकर वापस सड़क के दूसरी तरफ भी की गई। इस दौरान सड़क किनारे बरसों से जमी थड़ियों को जेसीबी की मदद हटाया। साथ ही बुलडोजर की मदद से सफाई की गई। राजस्व अधिकारी सोहनराम यादव ने बताया कि जब तक पूरी सफाई व्यवस्था पूर्ण नहीं होगी, तक कार्रवाई जारी रहेगी। दोबारा से अतिक्रमण किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चेयरमैन कृपाशंकर शर्मा का कहना है कि कार्रवाई शुरू की गई है। अब प्रमुख मार्गो पर भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर सफाई कराई जाएगी।

आमरास्ते से अतिक्रमण हटाया

अजीतगढ़. वार्ड16 एवं 17 में करीबन 50 फीट के आम रास्ते को अतिक्रमण कर महज 5-6 फीट तक कर दिया था। इस पर मंगलवार को पुलिस जाब्ते के बीच ग्राम पंचायत ने अतिक्रमण हटाने के लिए करीब एक घंटे कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पंचायत ने पत्थरों को जब्त कर लिया। लोग कलेक्टर, उपखंड अधिकारी, श्रीमाधोपुर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव को ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग कर चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि अगर शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो ग्राम पंचायत का घेराव किया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायत ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर इन्हें हटवाने के निर्देश दिए। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर मंगलवार को ग्राम पंचायत सरपंच मालती कुमावत, सचिव नेकीराम, हलका पटवारी रवीन्द्र कुलदीप, पूरणमल टेलर, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार ने मय जाप्ता अतिक्रमण हटाया।

शाहपुरा. शाहपुराहॉस्पिटल के सामने अतिक्रमण हटाकर सफाई करवाते पालिका कर्मचारी।

अजीतगढ़. वार्डसंख्या 16 17 में आम रास्ते से अतिक्रमण को जेसीबी से हटाते हुए एवं मौजूद लोग।