न्यूज इनबॉक्स
जरूरतमंद बच्चों में बांटे स्वेटर
चौमू | ग्राममोरीजा की गिरणा की ढाणी में मंगलवार को हुए नवनिर्वाचित पार्षदाें का सम्मान समारोह एवं स्वेटर वितरण कार्यक्रम में 35 जरूरतमंद स्कूली बच्चों में स्वेटर वितरित किए गए। मुख्य अतिथि विधायक रामलाल शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि सैनी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजमल ठेकेदार, शाहपुरा पंचायत समिति की पूर्व प्रधान मंजू सैनी, सैनी समाज ऑल इंडिया युवा प्रदेशाध्यक्ष गुड्डू सैनी, श्रवण कुमार कारोडिया, कल्याण सहाय सैनी, सैनी समाज अध्यक्ष राधेश्याम माली थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोरीजा सरपंच कल्याण सहाय पापटवान ने की। आगंतुकों का स्वागत आयोजक बनवारीलाल गिरणा भोमाराम गिरणा ने किया। नवनिर्वाचित पार्षदों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में हीरालाल पांच्या, बनवारी लाल गिरणा, संतोष सैनी, गणेशराम निंदडिया थे।
निर्माणाधीनमकान तोड़ा
कालवाड़ | थानेमें भंभौरी गांव निवासी एक जने ने दर्जनभर से अधिक लोगों के खिलाफ उसके निर्माणाधीन मकान को तोडऩे का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि भंभौरी गांव निवासी मुकेश कुमार (47) पुत्र रूड़ाराम शर्मा ने जयपुर निवासी सतपाल सिंह, ग्यारसी लाल पुत्र कानाराम बलाई, हरीश उर्फ हरिशंकर पुत्र रामगोपाल शर्मा सहित अन्य 10-15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि ये लोग गत दिनों उसके हातोज करधनी विस्तार जेडीए योजना में निर्माणाधीन मकान पर आए मजदूरों को धमकी देते हुए कार्य को बंद करने के लिए कहा। इसके बाद रविवार रात को ये लोग उसके निर्माधीन मकान को ध्वस्त कर सामग्री उठा ले गए।
बड़ेचाव से जीमे बच्चों ने पौषबड़े
चौमू | पौषमाह लगते ही क्षेत्र के मंदिरों में पौषबड़ा महोत्सव का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को भी शहर के रेलवे स्टेशन के पास बीलाधाम वीर हनुमान मंदिर में बिंटू महाराज के सान्निध्य में स्थानीय लोगों ने पौषबड़ा महोत्सव मनाया। इस मौके पर वीर हनुमान की भव्य झांकी सजाई गई तथा स्कूल के बच्चों में पंगत प्रसादी का आयोजन किया गया। इसमेंं सैंकड़ों बच्चों ने बड़े चाव से पौषबड़े जीमे।
अस्पतालमें श्रमदान
कालाडेरा | सामुदायिकस्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकों ग्रामीणों के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की गई। अस्पताल प्रभारी चिकित्सक जेपी सूंडा ने क