पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क नवीनीकरण कार्य शुरू

सड़क नवीनीकरण कार्य शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमूसे वीर हनुमान मार्ग में जेडीए की ओर किए जा रहे सड़क नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि चौमू क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

चौमू के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी, जिससे आमजन को उसकी मूलभूत सुविधाओं का लाभ जल्दी ही मिल सके। कार्यक्रम में आए शाहपुरा विधायक राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में प्रदेश का विकास एक तरह से ठप पड़ गया था, जो अब भाजपा सरकार आने के बाद शुरू हुआ है। केंद्र में मोदी सरकार की नीतियों का प्रभाव अब लोगों को देखने को मिल रहा है। महंगाई जो आसमान छू रही थी, वह अब धीरे-धीरे नीचे आने लगी है। विकास कार्य करवाने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, देहात मंडल अध्यक्ष उपेंद्र झालानी, नगरपालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद, प्रधान महेश मीणा, नगरपालिका उपाध्यक्ष कालूराम जाट, मंडी के पूर्व अध्यक्ष रमेश शर्मा, नाथूलाल जाट, प्रहलाद सेरावत, बाबूलाल टोडावता, कैलाश सैनी, रामावतार कुलदीप, दूलाराम यादव, कजोड़मल गोरा, जेडीए एक्सईएन गिरधारी अग्रवाल आदि मौजूद थे।

चौमू. वीरहनुमान मंदिर जाने वाले रास्ते के सड़क नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ करते चौमू विधायक रामलाल शर्मा शाहपुरा विधायक राव राजेंद्र सिंह।