- Hindi News
- भाबरू में ट्रक हुआ खाक, खलासी ड्राइवर फरार
भाबरू में ट्रक हुआ खाक, खलासी-ड्राइवर फरार
जयपुर-दिल्लीएनएच-8 पर कस्बे के मुख्य बसस्टैंड के समीप सर्विस रोड पर सोमवार रात आग से एक ट्रक जल गया। पुलिस ट्रक में आग सर्विस रोड पर आने के कारणों की जांच कर रही हैं। मौके से ड्राइवर खलासी फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल बुलवाकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह से जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुका था।
पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 2:15 बजे हाइवे पर कस्बे के फ्लाइओवर की पुलिया से आगे सर्विस रोड पर एक खाली ट्रक जल रहा था। लपटें उठती देख मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रय| किया, लेकिन ट्रक के टायरों में आग पकड़ने के कारण विकराल हो उठी, जिससे ट्रक धू-धू कर जलने लगा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना शाहपुरा थाने में दी। सूचना पर पुलिस, हाइवे गश्ती पैट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने दमकल बुलवाकर आग को बुझाया। आग से ट्रक पूरी तरह से कबाड़ में बदल गया।
भाबरू. जयपुर-दिल्लीराजमार्ग पर कस्बे की सर्विस रोड पर खड़ा आग से जला ट्रक।