\"दवाएं\' खाकर दौड़े, फर्जी मोहरें जब्त
कुंडा (आमेर) में सेना भर्ती शुरू, पहले दिन 5000 अभ्यर्थी बुलाए, आए 3546 और पास हुए 166
आज शाहपुरा फागी तहसील के युवाओं की भर्ती
शाहपुरा|सेनाभर्ती रैली में बुधवार को शाहपुरा एवं फागी तहसील के युवाओं की दौड़ होगी। इसमें शाहपुरा तहसील के 3113 अभ्यर्थी दौड़ में हिस्सा लेंगे। तहसीलदार कैलाशचंद नायक ने बताया कि भर्ती के लिए टोकनधारी युवा आमेर पहुंचने शुरू हो गए है। मंगलवार शाम से ही बसस्टैंड से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। शाहपुरा से हर 15 मिनट में कुंडा (आमेर) के लिए बस सेवा उपलब्ध है। कुंडा से आने के लिए बुधवार को 25 स्पेशल बसें लगाई गई है।
दस्तावेजों पर मिले जाली दस्तखत
सेना करीब 600 अभ्यर्थी भर्ती करेगी
सेना के जयपुर हेड क्वार्टर (आरओ) के महानिदेशक राजेंद्र सिंह भािटया ने कहा, सेना करीब 600 जवान भर्ती करेगी। भर्ती रैली में बुलाए गए अभ्यर्थी असफल होने पर निराश नहीं हो। सेना हर साल भर्ती रैली करने की इच्छुक है। सीआईएफएस कैंपस ग्राउंड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, वर्ष 2008 में गोविंदगढ़ (चौमू) में आयोजित सेना भर्ती रैली में असफल युवाओं ने काफी हंगामा मचाया था और वाहनों अन्य सरकारी सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाया था, जिसके बाद भर्ती रैली रोक दी गई थी। युवा इस भर्ती रैली का लाभ उठाएं, असफल होने पर कतई हताश नहीं हो। सेना प्रतिवर्ष भर्ती रैली करने पर गंभीर है।
अभ्यर्थियों के पास से काफी मात्रा में दवाएं मिली हैं। इसके अलावा चिकित्साधिकारियों की मोहर स्टांप पैड भी मिले। कई अभ्यर्थियों ने दस्तावेजों पर फर्जी साइन मोहर लगाकर दस्तावेज पेश किए।
नौजवानों के भविष्य की खातिर भर्ती नियमित कराने की कोशिश
जयपुर िजले के ग्रामीण युवाओंे के लिए सेना भर्ती रैली को नियमित कराने के प्रयास किए जा रहे है। ग्रामीण अंचल के युवा इस भर्ती रैली का भरपूर लाभ उठाएं। इस दौरान शांित व्यवस्था बनाए रखे, तािक कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हो। युवतियों के लिए भी सेना भर्ती रैली कराने को सैन्य अफसरों से विचार-विमर्श किया जा रहा है। -कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, केंद्रीयमंत्री जयपुर ग्रामीण सांसद
भास्कर न्यूज | आमेर/जयपुर
जयपुरजिले में बहुप्रतीक्षित सेना भर्ती रैली मंगलवार सवेरे 4 बजे शुरू हुई। कुंडा (आमेर) के सीआईएसएफ परिसर में पहले दिन तीन तहसीलों बस्सी, दूद