पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधानाध्यापक की सड़क हादसे में मौत

प्रधानाध्यापक की सड़क हादसे में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूलिया कलां. शाहपुरामार्ग पर मंगलवार दोपहर वैन की टक्कर से डोहरिया स्कूल प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। उनके भाई को चोट आई। पुलिस ने बताया कि फूलिया कलां निवासी सूर्यप्रकाश ओझा अपने भाई प्रधानाध्यापक चंद्रप्रकाश ओझा के साथ बाइक से शाहपुरा जा रहे थे। पीपलेश्वर तिराहे के पास सामने से आई वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वैन को भगा ले गया। चंद्रप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सूर्य प्रकाश को चोटें आईं। चंद्रप्रकाश को फूलिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें शाहपुरा रैफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।