पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अरणिया रासा से युवक लापता

अरणिया रासा से युवक लापता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. अरणियारासा गांव से छह दिन पूर्व एक युवक लापता हो गया। छोटे भाई ने मंगलवार को शाहपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि अरणिया रासा निवासी नंदा (35) पुत्र भूरालाल मीणा तीन दिसंबर को दोपहर तीन बजे परिजनों को बिना बताये घर से निकल गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार के सदस्य नंदा की तलाश कर रहे थे, लेकिन कहीं पता नहीं चलने पर छोटे भाई कैलाश मीणा ने शाहपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।