तीन कक्षा कक्षों का लोकार्पण
शाहपुरा. प्रधानमरूधर कंवर राणावत ने मंगलवार को चार गावों के स्कूलों में तीन कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया। इस मौके पर पूर्व उप प्रधान गजराज सिंह राणावत, बीईईओ जगदीश जोशी, पंस सदस्य महावीर मीणा, नायब तहसीलदार भोलाराम बैरवा, हमताराम गुर्जर, महंत गणेश भारती आदि मौजूद थे। भीमनगर, नौगावां, कल्याणपुरा करमड़ास स्कूलों में कक्षा कक्षों का लोकार्पण के बाद प्रधान ने ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने।