40 कैदियों को कंबल वितरित
शाहपुरा. स्माईलफाउंडेशन मुंबई की ओर से सदभावना सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगलवार को उपकारागृह में 40 कैदियों को कंबल का वितरण किए गए। पालिकाध्यक्ष रघुनंदन सोनी तहसीलदार अजीतसिंह राठौड की अगुवाई में कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर यंग स्पोर्टस क्लब के सचिव राजेन्द्र सिंह धाबाई, स्माईल फाउंडेशन के अनिल लोढा, महेंद्र लोढ़ा मौजूद थे।