पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज शिक्षा में पदोन्नति के बाद तबादले

कॉलेज शिक्षा में पदोन्नति के बाद तबादले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| कॉलेजशिक्षा निदेशालय ने पदोन्नति के बाद प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के तबादले किए हैं। भीलवाड़ा के नए कॉमर्स-साइंस कॉलेज में लगाए बीएल मालवीया के स्थान पर मांडलगढ़ कॉलेज में एमएलवी कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल नयनतारा माथुर को लगाया है। एमएलवी कॉलेज के लेक्चरर राजमल कोचिटा, सीएल परसोया, आरएल जोशी को इसी कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल बनाया गया है। गर्ल्स कॉलेज में लेक्चरर प्रमिला सारस्वत को गर्ल्स कॉलेज में ही प्रिंसिपल बनाया है। एमएलवी कॉलेज में लेक्चरर दिग्गराज सिंह को चित्तौड़गढ़ कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल, जगदीशचंद्र भदादा को गर्ल्स कॉलेज और कोटा कॉलेज की लेक्चरर मंजुला त्यागी को रायपुर कॉलेज में प्रिंसिपल लगाया है। एमएलवी कॉलेज में लेक्चरर विमला सिंघल को जयपुर में उप निदेशक और पीपाड़सिटी कॉलेज से केसी लढ़ा को शाहपुरा कॉलेज में प्रिंसिपल लगाया गया है।