पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमाई के फेर में पारिस्थितिकी तंत्र से खिलवाड़

कमाई के फेर में पारिस्थितिकी तंत्र से खिलवाड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रमें अनेक स्थानों पर वन क्षेत्र एवं पहाड़ियों में अवैध खनन माफिया सक्रिय है। ये लोग रात-दिन आबादी क्षेत्र के पास पहाड़ियों में अवैध ब्लास्टिंग करते हैं, जिससे आमजन में गहरा रोष है। अवैध ब्लास्टिंग से ग्रामीण भी सहमे हुए हैं। मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर, जिला वन अधिकारी, उपखंड अधिकारी समेत अनेक उच्चाधिकारियों को अवैध खनन रोकथाम के लिए ज्ञापन भेजा है।

अजीतगढ़ रीको एरिया के पीछे पहाड़ी, धाराजी के नागाजी आश्रम के आसपास, सीपुर, कांकड़ वाले बालाजी के पास, हथौरा, जगदीशपुरी क्षेत्र, पीथलपुर समेत अनेक इलाकों में अवैध ब्लास्टिंग करके पत्थरों का खनन कर रहे हैं तथा कस्बे के इन्दिरा कॉलोनी, अजीतगढ़-शाहपुरा स्टेट हाइवे पर धाराजी घाटी के पास आदि इलाकों में जेसीबी मशीन से मिट्टी का अवैध दोहन कर रहे हैं।

क्षेत्र में अवैध खनन रोकथाम के लिए पिछले दिनों अनेक स्थानों पर वन विभाग ने लाखों रुपए खर्च करके चारदीवारी का निर्माण कराया था, लेकिन अवैध खनन माफिया करीबन एक माह पूर्व अजीतगढ़-शाहपुरा स्टेट हाइवे पर कांकड़वाले बालाजी के पास में चारदीवारी तोड़ दी। विभाग अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया है, जिसके कारण खनन माफिया सक्रिय है। अजीतगढ़ क्षेत्र में कार्यरत वन विभागीय कर्मचारी शिवसहाय का कहना है कि उन्होंने दीवार तोड़ने के मामले में पुलिस में तीन-चार दिन पूर्व दो जनों के खिलाफ नामजद शिकायत दे दी है।

वन क्षेत्र में कर्मचारियों की तैनाती फिर भी होता है खनन

वनविभाग के रिकॉर्ड की माने तो अजीतगढ़ क्षेत्र में वन विभाग की चौकी है,गश्त भी होती है, फिर भी अवैध खनन कैसे हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की साठगांठ से ही क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है। रोजाना खनन माफिया आसपास की नवविकसित कॉलोनियों में मिट्टी एवं पत्थर डालकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।

आखिर अवैध विस्फोटक आता कहां से है

इलाकेमें कई स्थानों पर रात-दिन खनन माफिया अवैध ब्लास्टिंग करते हैं लेकिन आज तक विभागीय अधिकारियों ने यहां पर आने वाले इसके विस्फोटक को जब्त करने की कोशिश नहीं की। आखिर ये माफिया इतने बड़े स्तर पर अवैध विस्फोटक कहां से लाते हैं और अवैध ब्लास्टिंग के रोजाना धम