पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैड़ िवद्यालय का अधूरा छोड़ा रसाेईघर अब तक नहीं बना

मैड़ िवद्यालय का अधूरा छोड़ा रसाेईघर अब तक नहीं बना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वशिक्षा अभियान के तहत राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में तीन साल से रसोई घर निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जबकि पंचायत क्षेत्र के कई स्कूलों में इसका कार्य तक शुरू नहीं हुआ।

ग्राम पंचायत ने प्रत्येक सरकारी विद्यालय में स्वीकृत रसोईघर योजना के तहत तीन साल पूर्व रसोईघर बनाने कार्य शुरू किया। कार्य को बीच में रोक दिया। जबकि पंचायत ने कई स्कूलों में रसोईघर का निर्माण कार्य पूरा करा दिया। कई स्कूलों में कार्य शुरू तक नहीं किया गया। मदनसिंह शेखावत ने बताया कि बालिका स्कूल में निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ देने से स्कूल में पोषाहार बनाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। वार्डपंच भोलाराम मीणा, गीता देवी शर्मा, संतरा देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत बैठक के दौरान कई बार रसोई घर निर्माण कराने की बात कही जा चुकी, लेकिन अभी तक ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे लोगों में रोष है।

जांचकर शीघ्र होगा िनर्माण

मैड़पंचायत सचिव विश्वम्भर दयाल जांगिड़ का कहना है कि तीन साल पूर्व के रसोई घर स्वीकृत है, लेकिन कई स्कूलों में अभी तक निर्माण अधूरे पड़े है। फाइलों की जांच कर शीघ्र अध्ूरे निर्माण पूर्ण कराएंगे।

स्वास्थ्यसेिमनार

शाहपुरा| कस्बेके श्रीराम होम्योपैथिक हॉस्पिटल की वर्षगांठ पर स्वास्थ्य सेमिनार हुआ। निदेशक डॉ.भास्कर शर्मा ने कहा कि हाेम्योपैथिक इलाज का कारगर तरीका है। इससे लोगों का जुड़ाव बढ़ता जा रहा है। इस पद्धति से बिना आॅपरेशन पथरी का इलाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि वायरल के इलाज में भी होम्योपैथिक कारगर है। इससे ह्रदय पर विपरित प्रभाव नहीं पड़ता है।

मैड. कस्बेके राजकीय बालिका स्कूल में तीन साल से अधूरा पड़ा रसोईघर का कार्य।