पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैक्ट्री मालिक ने ही कराए 25 लाख के पार्ट्स चोरी

फैक्ट्री मालिक ने ही कराए 25 लाख के पार्ट्स चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रीकोथर्ड फेज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा पजेशन में ले रखी एक फैक्ट्री में डेढ़ माह पूर्व चोरी हो गई। चोर वहां से करीब 25 लाख के पार्ट्स चुरा ले गए। कंपनी मैनेजर ने चोरी का मामला प्रतापनगर थाने में दर्ज कराया। पुलिस ने जांच करते हुए चोरी के आरोप में चार जनों को गिरफ्तार किया। जिनसे की गई पूछताछ के बाद गुरुवार को चोरी के आरोप में फैक्ट्री संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी राम अवतार चौधरी के अनुसार रीको थर्ड फेज में धनबाद (झारखंड) हाल आरसी व्यास कॉलोनी निवासी पवन पुत्र जगदीशप्रसाद सिंघानिया की फैक्ट्री है, जो बैंक ऑफ बड़ौदा के पजेशन में है। जिसमें गत 30 जुलाई को चोरी हो गई। चोर करीब 25 लाख के पार्ट्स चुरा ले गए। सुबह फैक्ट्री में चोरी की सूचना पर मैनेजर अभिनव व्यास मौके पर पहुंचे। जानकारी लेने के बाद प्रतापनगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मैनेजर की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज किया। जांच एएसआई गोपाल लाल को सौंपी गई। जिन्होंने जांच करते हुए चोरी के आरोप में पटेलनगर निवासी सुनील पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, आजादनगर निवासी राजकुमार पुत्र अजीत सिंह राजपूत, शाहपुरा निवासी बंटी उर्फ इमरान पुत्र नवाब खां कायमखानी माल का खेड़ा हाल चपरासी कॉलोनी निवासी सांवर मल पुत्र घीसालाल कुमावत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने फैक्ट्री में चोरी फैक्ट्री संचालक पवन सिंघानिया के कहने पर की है। जिस पर गुरुवार को पुलिस ने सिंघानिया को भी चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

सिंघानियाके जिम्मे थी सुरक्षा

थानाधिकारीके अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा ने फैक्ट्री को अपने पजेशन में लेने के बाद सुरक्षा का जिम्मा सिंघानिया को ही दे रखा था। जिसके चलते सिंघानिया ने सुरक्षा के दौरान ही योजना बनाई तथा चार युवकों के साथ मिलकर फैक्ट्री से करीब 25 लाख के पार्ट्स चोरी करवा लिए और मैनेजर के जरिए प्रतापनगर थाने में चोरी का मामला दर्ज करवा दिया।

पार्ट्सबरामदगी के प्रयास

मामलेकी जांच कर रहे एएसआई गोपाललाल ने बताया कि चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उनके पास से फैक्ट्री से चुराए पार्ट्स बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बरामदगी के लिए चारों युवकों के साथ ही सिंघानिया से भी पू